समालखाः कृष्णा कॉलोनी में शुक्रवार देर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। एक जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति पत्नी और उनकी दो बेटियां शामिल हैं।

पूरी घटना का पता शनिवार सुबह उस समय लगा,जब दूध लेने वाली ने दरवाजा खटखटाया और किसी लंबे वक्‍त तक दरवाजा नहीं खोला। वो फौरन पड़ोसियों के साथ दूसरे मकान की छत पर गए। तभी उनको सीताराम के मकान की छत गिरी दिखाई दी। जिसे देखकर वो दंग रह गए और दौड पड़े। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मलबे के नीचे दबने से कमरे में सोए सभी लोगों की मौत हो चुकी थी।

लोगों की मानें तो मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पालने वाले सीता राम ने जिदंगी में बहुत संघर्ष किया। कुछ दिनों पहले ही पत्नी के किसी बीमारी के कारण पांच-पांच ऑपरेशन हुए। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। परंतु शुक्रवार की रात उसके परिवार के लिए काली रात साबित हुई और बीमारियों से लड़कर भी हौंसले के साथ खड़ा परिवार मौत से नहीं लड़ सका।

 

By admin