हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने ‘हरियाणा शारीरिक गतिविधि एवं खेल नीति, 2015’ का शुभारम्भ किया है और इसका उद्देश्य ‘खेल सभी के लिए’ और ‘खेलों में अव्वल’ है। नई खेल नीति के तहत खेलों में विजेता खिलाडि़यों को दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की गई है और कुछेक नई पुरस्कार भी रखे गए हैं। नई खेल नीति कुछ इस प्रकार है।

ओलंपिक और पैरा ओलंपिक

नई खेल नीति के तहत ओलंपिक और पैरा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 5 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़, रजत पदक जीतने पर तीन करोड़ से बढ़ाकर चार करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर दो करोड़ से बढ़ाकर ढाई करोड़ की इनाम राशि दी जाएगी। इसके अलावा खेलों में भाग लेने वालों को  11 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।

एशियन और पैरा एशियन 

एशियन और पैरा एशियन खेलों में स्वर्ण जीतने पर 2 से बढ़ाकर 3 करोड़, रजत पदक जीतने पर 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने पर 1 करोड़ से बढाकर 1.5 करोड़ रुपये की इनाम राशि दी जाएगी। इसके अलावा इन खेलों में भाग लेने पर 50 लाख से बढ़ाकर 75 लाख और 5 लाख से बढाकर साढ़े 7 लाख रुपये दिए जाएंगे।

राष्ट्रमण्डल और पैरा राष्ट्रमण्डल खेल

राष्ट्रमण्डल और पैरा राष्ट्रमण्डल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर एक करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़, रजत पदक जीतने पर 50 लाख से बढ़ाकर 75 लाख और कांस्य पदक जीतने पर 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा इन खेलों में भाग लेने पर 5 लाख से बढ़ाकर साढ़े 7 लाख रुपये दिए जाएंगे।

वर्ल्ड कप प्रतियोगिताएं

चार साल में एक बार होने वाली वर्ल्ड कप प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने पर 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 8 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता को 6 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये देने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा इन खेलों में भागीदारी पर साढ़े 7 लाख रुपये दिए जाएंगे।

वर्ल्ड कप, विश्व प्रतियोगिताएं, पैरा वर्ल्ड कप और पैरा विश्व प्रतियोगिताएं

वर्ल्ड कप, विश्व प्रतियोगिताएं, पैरा वर्ल्ड कप और पैरा विश्व प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 8 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये और कांस्य परक विजेता को 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये देने का प्रावधान है। इसके अलावा इन खेलों में भाग लेने वालों को 3 लाख रुपये।

विश्व स्तर के विश्वविद्यालय खेलों और प्रतियोगिताओं में

विश्व स्तर के विश्वविद्यालय खेलों और प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने पर 7 लाख, रजत पदक जीतने पर 5 लाख और कांस्य पदक जीतने पर 3 लाख रुपये दिए जाएंगे।

युवा ओलंपिक खेल

युवा ओलंपिक खेलों में खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर 10 लाख, रजत पदक जीतने पर साढ़े 7 लाख और कांस्य पदक जीतने पर 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

युवा एशियन खेल

युवा एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर 7 लाख, रजत पदक जीतने पर 5 लाख और कांस्य पदक जीतने पर 3 लाख रुपये दिए जाएंगे।

एशियन एवं राष्ट्रमण्डल प्रतियोगिताएं

एशियन एवं राष्ट्रमण्डल प्रतियोगिताओं में खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर 4  लाख से बढ़ाकर 5 लाख, रजत पदक जीतने पर 3 लाख से बढ़ाकर 4 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 2 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपये दिए जाएंगे।

युवा राष्ट्रमंडल खेल

युवा राष्टमण्डल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर 5 लाख रुपये, रजत पदक जीतने पर 3 लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने पर 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।

एसएएफ खेल

एसएएफ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये, 2 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 1 लाख से बढ़ाकर 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।

राष्ट्रीय और पैरा राष्ट्रीय खेल

राष्ट्रीय और पैरा राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये, 2 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपये और 1 लाख से बढ़ाकर 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता व पैरा राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल

राष्ट्रीय प्रतियोगिता व पैरा राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर 2 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपये, 1 लाख से बढ़ाकर 2 लाख रुपये और 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।

राष्ट्रीय स्कूल खेल

राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार, रजत पदक जीतने पर 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार और कांस्य पदक जीतने पर 14 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालय प्रतियोगिताएं खेल

अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालय प्रतियोगिताएं खेलों में स्वर्ण, रजत, कांश्य और भाग लेने पर क्रमशः 30 हजार से बढाकर 50 हजार, 20 हजार से बढाकर 30 हजार, 14 हजार से 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

राष्ट्रीय महिला खेल पर्व खेल

राष्ट्रीय महिला खेल पर्व खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को  30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार, रजत पदक विजेता को 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार और कांस्य पदक विजेता को 14 हजार से 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

अखिल भारतीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं

अखिल भारतीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं मेंं स्वर्ण पदक विजेता को 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये, 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये और कांस्य पदक विजेता को 14 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय वयोवृद्ध (मास्टर) एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सभी आयु वर्ग)

अंतरराष्ट्रीय वयोवृद्ध (मास्टर) एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सभी आयु वर्ग) के खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर 70 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 50 हजार से बढ़ाकर 60 हजार रुपये और कांस्य पदक विजेता को 30 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये दिए जाएंगे।

राष्ट्रीय वयोवृद्ध (मास्टर) एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सभी आयु वर्ग)

राष्ट्रीय वयोवृद्ध (मास्टर) एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सभी आयु वर्ग) खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर 30 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये, 20 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये और कांस्य पदक जीतने पर 14 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये दिए जाएंगे।

विशेष ओलंपिक विश्व खेल (अंतरराष्ट्रीय) मंदबुद्धि खिलाड़ी प्रतियोगिता

विशेष ओलंपिक विश्व खेल (अंतरराष्ट्रीय) मंदबुद्धि खिलाड़ी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 15 लाख रुपये, रजत पदक जीतने वाले को 10 लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा भागीदारी पर 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विश्व मैराथन में मंदबुद्धि और निशक्त खिलाड़ी प्रतियोगिता

विश्व मैराथन में मंदबुद्धि और निशक्त खिलाड़ी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 1 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपये, रजत पदक जीतने वाले को 75 हजार से बढ़ाकर दो लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा भागीदारी पर 50 हजार रुपये दिए जाने के प्रावधान है।

विशेष ओलंपिक (राष्ट्रीय) मंदबुद्धि और निशक्त खिलाडि़यों के लिए

विशेष ओलंपिक (राष्ट्रीय) मंदबुद्धि और निशक्त खिलाडि़यों के लिए करवाई गई प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये, 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये और 14 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

पर्वातारोही

माउंट एवरेस्ट चढ़ने वाले व्यक्ति को अब पांच लाख से बढ़ाकर 11 लाख रुपये दिए जाएंगे।

बीमा योजना व पेंशन व मानदेय

नई खेल नीति के तहत खिलाडि़यों के लिए बीमा योजना भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध खिलाडि़यों, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विजेता रहे हैं, को पेंशन दी जाएगी। राज्य के अर्जुन अवॉर्डी, ध्यान चन्द अवॉर्डी और राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्डी को पेंशन और मानदेय होगा। राज्य के वरिष्ठ खिलाडि़यों को भीम अवॉर्ड से नवाजा गया है।

एकलव्य अवार्ड

नई खेल नीति के तहत नये अवार्ड भी रखे गये हैं, जिसमें राज्य के कनिष्ठ खिलाडि़यों को एकलव्य अवार्ड भीम अवार्ड की तर्ज पर दिया जाएगा। यह अवार्ड हर साल 5 कनिष्ठ खिलाडि़यों को दिया जाएगा, जिसमें तीन व्यक्तिगत और दो टीम खेल के खिलाड़ी होेंगे। इस अवार्ड  में एक लाख रुपये, स्मृति चिन्ह स्क्रॉल, ब्लेजर और टाई और स्कार्फ होगा।

महाराणा प्रताप अवार्ड

जीवनभर खेलों में योगदान देने के लिए पुरूष खिलाड़ी को महाराणा प्रताप अवार्ड दिया जाएगा। यह अवार्ड प्रत्येक वर्ष दिया जाएगा, जिसमें दो लाख रुपये, स्मृति चिन्ह, स्क्रॉल, ब्लेजर, टाई और स्कार्फ होगा।

रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड

जीवनभर खेलों में योगदान देने के लिए महिला खिलाड़ी को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड दिया जाएगा। यह अवार्ड प्रत्येक वर्ष दिया जाएगा, जिसमें दो लाख रुपये, स्मृति चिन्ह, स्क्रॉल, ब्लेजर, टाई और स्कार्फ होगा।

वशिष्ठ आवार्ड

कोच को हर साल वशिष्ठ अवार्ड दिया जाएगा, जिसमें दो लाख रुपये, स्मृति चिन्ह, स्क्रॉल, ब्लेजर, टाई और स्कार्फ होगा।

विक्रमादित्य अवार्ड

रेफरी-अम्पायर-जज को विक्रमादित्य अवॉर्ड दिया जाएगा। यह अवार्ड हर साल दिया जाएगा, जिसमें दो लाख रुपये, स्मृति चिन्ह, स्क्रॉल, ब्लेजर, टाई और स्कार्फ होगा।

पीटीआई, डीपीआई और अध्यापक को आवार्ड

शारीरिक शिक्षा अध्यापक पीटीआई और डीपीआई को भी अवॉर्ड दिया जाएगा। जिसमें एक लाख रुपये, स्मृति चिन्ह, स्क्रॉल, ब्लेजर, टाई और स्कार्फ होगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली एसोसिएशन को भी अवॉर्ड दिया जाएगा, जिसमें पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

By admin