यमुनानगरः ईएसआई कॉलोनी की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए तंग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता चंचल की शादी करीब एक साल पहले ललित नाम के एक युवक से हुई थी। लेकिन अब कुछ समय बाद ही पीड़िता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए तंग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

By admin