कांग्रेस ने अपना 130वां स्थापना दिवस मनाया। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में समारोह की अध्यक्षता की और पार्टी का झंडा फहराया। हालांकि, उपाध्यक्ष राहुल गांधी समारोह में मौजूद नहीं थे। आज ही के दिन 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी। पार्टी का पहला सम्मेलन 28 से 31 दिसम्बर के बीच मुंबई में हुआ था और इसमें 72 सदस्यों ने हिस्सा लिया था।

By admin