बॉलीवुड के फेमस कैरेक्टर आर्टिस्ट सदाशिव अमरापुरकर का सोमवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने 64 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सदाशिव की बेटी रीमा ने बताया कि सदाशिव को फेफड़ों के इन्फेक्शन की बीमारी के चलते इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। रीमा ने बताया कि सदाशिव के पार्थिव शरीर को भैदास ऑडिटोरियम में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और कल अहमदनगर उनका अंतिम संस्कार में किया जाएगा।उन्होंने 64 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सदाशिव के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं।

sadashiv2

फिल्मों में नेगेटिव रोल के लिए फेमस सदाशिव को फिल्म ‘अर्ध सत्य’ के लिए फिल्म फेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और’सड़क’ में नेगेटिव रोल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। सड़क में उन्होंने महारानी नाम के एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। सदाशिव ‘अर्द्धसत्य’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘हुकूमत’, ‘आखिरी रास्ता’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘सड़क’, ‘आंखें’, ‘दुश्मन’, ‘कुली नंबर वन’ और ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके थे। सदाशिव मराठी सिनेमा में भी अभिनय कर चुके थे।

पीएम मोदी ने जताया दुःख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर पर अभिनेता के निधन पर शोक जताया है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘हम सदाशिव अमरापुरकर को एक प्रतिभाशाली अभिनेता के तौर पर याद करेंगे, जो पीढ़ियों तक मशहूर रहे। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार को मेरी गहरी संवेदना।’

By admin