कैथलः सी आई ऐ पुलिस  के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में आरोपी 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलायें भी शामिल हैं। पुलिस ने इन लोगों से 10 किलो चांदी और करीब 78 लाख कैश बरामद किया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गौरतलब है कि कैथल में दिवाली से दो दिन पहले अरुण आभूषण भंडार से चोरी हुई थी। जिसमें पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए इन लोगों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी कैथल के ही रहने वाले है और अलग अलग कॉलोनियों में रहते हैं। पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर इन लोगो को गिरफ्तार किया है , गिरफ्तार किये गए आठ लोगो में दो महिलाये भी हैं। इनमे से कई लोगो के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज है।

By admin