शिक्षा दिवस पर प्रदेश के 33 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा| इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कर रहे है| वहीं राज्यपाल कप्तान सिंह सौंलकी थोड़ी ही देर बाद शिक्षकों को सम्मानित करेंगे| इस मौके पर शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल भी मौजूद है| सम्मानित किए जाने वाले शिक्षकों में भिवानी की श्रीमती संतोष भानकर, रविंद्र कुमार, फरीदाबाद के राजेश कुमार, गुडग़ांव के मनोज कौशिक, अशोक कुमार यादव, राजेन्द्र सिंह, हिसार के ललित मनोपति, राजबीरेन्द्र सिंह, अशोक गर्ग और सरवन कुमार, झज्जर के नरेन्द्र सिंह, जींद के अनंत पाल और राजेश वशिष्ठ शामिल है।

By admin