विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकातों का दौर लगातार जारी है। आज हरियाणा की कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी और हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कुलदीप शर्मा ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। शुक्रवार को भी हरियाणा कांग्रेस चुनाव अभियान कमेटी की बैठक के बाद कई नेताओं ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, लेकिन इन मुलाकातों के बीच एक बार फिर हरियाणा के विधानसभा चुनाव में नेतृत्व पर सवाल उठे है।

By admin