यमुनानगर में देर रात पश्चिम यमुना नहर में एक प्रेमी जोडा नहर में कूद गया| जानकारी के मुताबिक हमीदा क्षेत्र के रहने वाला 42 वर्षिय संजय पिछले कई दिनों से 48 साल की किरन से प्यार करता था| लेकिन इनका ये रिश्ता परिजनों को मंजूर नही था| जिसके चलते ये दोनो शुक्रवार दोपहर बाद घर से गायब हो गए लेकिन जब परिजनों ने इनकी तलाश नहर पर कि तो नहर के किनारे संजय के स्कूटर को खडा देख परिजनों ने पुलिस को सूचित किया| सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मौके से दोनों के सुसाइड नोट बरामद किए| इसी के साथ ही पुलिस ने रैसक्यू ओपेरशन भी चलाया हुआ है, लेकिन अब तक दोनों का कही पता नही चला पाया है

By admin