हरियाणा में लोकसभा चुनाव में मिली हार से सबक ले, हरियाणा कांग्रेस अब मिशन विधानसभा में जुट गई है. प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी में सर्जरी तक के संकेत दे दिए हैं. मंगलवार को दिल्ली में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद के बीच बैठक हुई, जिसमें विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया गया.
हरियाणा में कांग्रेस की हार की अलग-अलग वजहें गिनाई जा रही हैं। मुख्य्मंत्री के खेमे के नेता भीतरघात को हार की सबसे बड़ी वजह बता रहे हैं तो मुख्यIमंत्री विरोधी खेमे के नेता इसे प्रदेश सरकारी की नाकामी बता रहे हैं। जी हां मौका मिलते ही राज्यासभा सदस्य चौधरी बीरेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार को एक बार फिर घेरने की कोशिश की है।

By admin