हरियाणा में जल्द ही तीन सौ चौतीस नई महिला पुलिस कॉस्टेबल्स भर्ती होंगी.. जिसके लिए करीब सत्तर हजार महिला आवेदक की पंचकूला के ताऊदेवी लाल स्टेडियम में फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती में कोई गड़बड़ी ना हो.. इसके लिए हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड इस बार टीआरपी यानि ट्रॉस्परेंट रिक्यूरमेंट प्रोसेस का इस्तेमाल कर रहा है.. ये जानकारी हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जेएस मान ने दी.. साथ ही उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महिला प्रतिभागियों का फिजिकल चार चरणों में होगा.. . इस चारों चरणों के टेस्ट 20 नंबर के होंगे.. जिसमें 12 नंबर लाने वाली प्रतिभागियों को पास माना जाएगा। वहीं, जे.एस. मान ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए ये भी कहा कि आठ हजार पुरूष पुलिस कॉस्टेबल्स की भर्ती के लिये.. 20 मई से हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया शुरु होगी.. जिसके लिए पांच लाख चालीस हजार से ज्यादा आवेदन आए है। काबिलेगौर है कि हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड तेजी से महिला और पुरूष कॉस्टेबल्स की भर्ती की प्रक्रिया जारी रखे हुए है.. हालांकि यहां सवाल ये उठता है कि अक्टूबर में प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने है… क्या आचार संहिता लागू होने से पहले इन करीब साढ़े आठ हजार महिला और पुरूष के नए कॉस्टेबल को नियुक्त पत्र दे दिया जायेगा या नहीं।

By admin