उत्तर प्रदेश पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हुए कुख्यात गैंगस्टर अशोक राठी को गुड़गांव पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस 24 मार्च को गैंगस्टर अशोक राठी को गुड़गांव कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी। पेशी के बाद अशोक राठी ने यूपी पुलिस के दोनों हेडकांस्टेबल को शराब पिलाई और उनकों चकमा देकर फरार हो गया। अशोक राठी पर 12 से भी ज्यादा हत्याओं का आरोप है। वहीं गुड़गांव पुलिस ने यूपी पुलिस के उन दोनों हेडकांस्टेबल को भी गिरफ्तार कर लिया है जिनकी गिरफ्त से राठी फरार हुआ था।

By admin