पानीपत के सिवाह गांव में एक 16 साल की लड़की पर उसी की सौतेली बहन ने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की है। बुरी तरह से जली हालत में पीड़ित लड़की को सरकारी अस्पताल में लाया गया था, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए यहां के डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया। इससे पहले पुलिस ने पीड़ित के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाये गये हैं, जिसमें उसने अपनी सौतेली बहन पर जलाने के आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज की जांच शुरु कर दी है। पीड़ित लड़की का मां ने बताया कि वो असम की रहने वाली है और उसकी दरियाव सिंह से दूसरी शादी हुई थी, जिसकी पहले से दो लड़किया हैं।

By admin