हिसार में रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर महाप्रबंधक कार्यालय के सामने धरना दिया । कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार औऱ डिपो महाप्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कर्मचारियों की मांग है कि खाली पड़े पदों को पदोन्नती के साथ भरा जाए, छटा वेतन आयोग केन्द्र स्तर पर लागू किया जाए औऱ कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। सर्व कर्मचारी संघ रोडवेज वर्करज यूनियन के डिपो प्रधान महेन्द्र सिंह भाटी ने आरोप लगाया है कि तीन चार बार मांग पत्र देने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। साथ ही उन्होंने मांगे नहीं माने जाने पर भूख हड़ताल और चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है।

By admin