राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य बीरेंद्र सिंह ने एक बार फिर इशारों इशारों में मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि कुछ इलाकों की बजाए पूरे प्रदेश का समान रूप से विकास होना चाहिए। अंबाला पहुंचे बीरेन्द्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति के सवाल पर कहा कि पिछले महीने कई राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष बदले गए हैं और बाकि राज्यों के अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव से पहले बदला जा सकता है। बीरेन्द्र सिंह ने उत्तराखंड त्रासदी के लिए वहां की सरकार को ही ज़िम्मेदार ठहराया। बीरेन्द्र सिंह ने कहा अगर उत्तराखंड सरकार… पर्यावरण से छेड़छाड़ ना करती तो इस त्रासदी से बचा जा सकता था।

 


By admin