लंबे वक्त से दिल्ली में कट रहे हरियाणा रोडवेज बसों के चालान के विरोध में अब हरियाणा रोडवेज के हिसार डिपो के कर्मचारी भी उतर आए हैं। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए रोडवेज कर्मचारियों ने दिल्ली पुलिस पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है हरियाणा डिपो की बसों में दिल्ली पुलिस को फ्री में यात्रा नहीं करने दी जाती है, इसीलिए दिल्ली पुलिस हरियाणा रोडवेज के ड्राइवरों और कंडेक्टरों को परेशान करती है। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही दर्ज किए गए मामले वापस नहीं लिए गए तो पूरे हरियाणा में रोडवेज बसों का चक्का जाम किया जाएगा।

By admin