कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ठेके पर कार्यरत बारह सौ कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने तनख्वाह ना मिलने और ठेकेदार पर शोषण करने का आरोप लगाया है। पक्के कर्मचारियों को भी इस हड़ताल में शामिल करने पहुंचे कई कर्मचारियों की हथापाई और कहासुनी भी हुई। केयू में ठेके पर लगे कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें ठेकेदार पूरा वेतन नहीं दे रहा है और केयू प्रशासन भी उन ठेकेदारों का ही साथ दे रहा है। बारह सौ कर्मचारियों की हड़ताल से विश्वविद्यालय में काम काज ठप होने के आसार हैं।

By admin