करुक्षेत्र में हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई एक बार फिर राज्य सरकार पर बरसे, उन्होंने राज्य और केंद्र दोनों ही सरकारों को हर मोर्चे पर नाकाम करार दिया। बिश्नोई के निशाने पर मुख्यमंत्री हुड्डा ही नहीं बल्कि स्थानीय सांसद नवीन जिंदल भी रहे। हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई अपने मिशन पर हैं और पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए लगातार जनता के बीच जा रहे हैं। बिश्नोई कुरुक्षेत्र के गांव बारणा और किरमच पहुंचे जहां उनके निशाने पर एक बार फिर राज्य सरकार ही रही। बिश्नोई हरियाणा सरकार के साथ साथ केंद्र की यूपीए टू सरकार पर भी जमकर बरसे। बिश्नोई ने तीर मुख्यमंत्री हुड्डा पर ही नहीं छोड़े बल्कि उन्होंने कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल को भी निशाना बनाया। उन्होंने क्षेत्रवाद का आरोप लगाते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस के सांसदों और विधायकों को भी जिम्मेदार ठहराया। जन जागरण अभियान के तहत हजकां लगातार जनता के बीच पैठ बना खुद को मजबूत करने की कोशिश में है। बिश्नोई लगातार कांग्रेस पर तीखे तीर छोड़ जनता को रिझा रहे हैं, लेकिन उनकी कोशिश कितना रंग लाती है इसका पता लगने में अभी वक्त लगेगा।

By admin