a1 तहलका हरियाणा के बारे में

ए1 तहलका हरियाणा
एक कहावत है की पूत के पाँव पालने में ही दिख जाते हैं। यानि कोई शख्स बड़ा होकर कैसा और क्या बनेगा इसका अंदाज़ा उसके बचपन को देखकर लगाया जा सकता है। हम इस कहावत का प्रयोग यहाँ किसी व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि टीवी चैनल ए1 तहलका हरियाणा के लिए कर रहे हैं। हरियाणा की माटी की खुशबु को फैलाने, हरियाणवी बोली को मान दिलाने, प्रदेश की हर खबर और हलचल से देश दुनिया को रूबरू कराने के लिए हरविंदर मलिक की सोच को आगे बढाते चैनल ए1 तहलका हरियाणा की शुरुवात मकर सक्रान्ति के शुभ अवसर पर हुई थी । इस लिहाज़ से चैनल को शुरू हुए कुछ समय ही हुआ है लेकिन इतने कम समय में ही यह चैनल चर्चा में आ गया है। खालिस देसी और ठेठ हरियाणवी अंदाज़ में लांच हुए न्यूज़ चैनल- ए1 तहलका हरियाणा ने बहुत ही कम समय में हरियाणवी जन मानस के बीच जगह बना ली है। जिस समय चैनल शुरू हुआ उस समय कुछ लोगों को संशय था। संशय इस बात का, कि जनसँख्या और क्षेत्रफल के लिहाज से काफी छोटे जिस प्रदेश के पहले से ही चार पांच चैनल हों उस प्रदेश में एक नया चैनल कैसे जगह बनाएगा। लेकिन चैनल के निदेशक हरविंदर मलिक ने इसे इस तरह से डिजाइन किया, इस तरह से इसके कार्यक्रमों का खाका तैयार किया की चैनल का अंदाज़ पहले दिन से ही चैनलों की भीड़ से अलग हो गया। चैनल पर ना केवल ख़बरें हैं बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए हरियाणवी बोली में मनोरंजन का भी पूरा प्रबंध है। ख़ास बात ये की चैनल पर हरियाणवी बोली में भी ख़बरें दिखाई जाती हैं। इस लिहाज़ से यह प्रदेश का पहला चैनल है। अपने कंटेंट, प्रस्तुतीकरण और फील की वजह से चैनल प्रादेशिक होते हुए भी राष्ट्रीय स्तर का नज़र आता है। ए१ तहलका हरियाणा का अंदाज़ ए बयाँ ऐसा है की जब आप इसे एक बार देखते हैं तो इसके मुरीद हो जाते हैं। चैनल को समझने के लिए आपके लिए ख़ास तौर पर पेश है यह शोरील। इसे देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं की सही में इस पूत के पाँव पालने में दिखने लगे हैं।

एंटरटेनमेंट और न्यूज प्रोग्रामिंग में ये चैनल वाकई ए1 है और हरियाणा में मचा रहा है तहलका....
हरियाणा के लिए बेहतरीन काम कर चुके 200 से ज्यादा पत्रकारों और टीवी के जानकारों की मज़बूत टीम के साथ खबरों और मनोरंजन की दुनिया में धमाकेदार शुरुआत की है ए1 तहलका ने। और पहुंचा हर उस जगह जहां बनती है खबर.. हर उस न्यूज मेकर तक जो बनाते हैं खबर…

हरियाणा के लोगों को मुबारक हो… अपणी बोली, अपणा चैनल।

 

 

Leave a Reply