हिसार के भगाना गांव की दुष्केर्म पीडि़त दलित लड़की के परिजनों ने दिल्लीत कूच कर दिया है। पीडि़त परिवार आज दिल्लीा में सोनिया गांधी के आवास का घेराव करेगा। परिवार की मांग है कि सरपंच को गिरफ्तार किया जाए, उन्हें गांव से दूर कहीं और बसाया जाए और चारों लड़कियों को 15-15 लाख की आर्थिक मदद दी जाए। काबिलेगौर है कि 23 मार्च को हिसार के भगाना गांव की चार लड़कियों का अपहरण कर लिया गया था। इनमें से एक लड़की के साथ दुष्कएर्म हुआ था जबकि तीन लड़कियों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन पीडि़त परिवार का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में सरंपच का भी हाथ है और उसे भी गिरफ्तार किया जाए।

By admin