कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले हरियाणा के बॉक्सर मनोज कुमार को दिल्ली के शास्त्री भवन में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मनोज कुमार को इस अवॉर्ड से सम्मानित  किया। बॉक्सर मनोज कुमार ने अर्जुन अवॉर्ड हासिल करने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। मनोज कुमार ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया,, जिसके बाद कोर्ट ने खेल मंत्रालय को मनोज को अर्जुन अवॉर्ड देने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद खेल मंत्रालय ने अदालत के आदेशों का पालन करते हुए बॉक्सर मनोज का अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयन किया था।

By admin