आज हिंदी के महान कवि और लेखक हरिवंशराय बच्चन की जयंती है। अपनी प्रसिद्ध रचना मधुशाला के लिए उन्हें खास तौर पर जाना जाता है। उनका जन्म आज ही के दिन यानि 27 नवंबर1907 को उत्तर प्रदेश में हुआ। हरिवंश राय बच्चन की कृति  दो चट्टानें को हिन्दी कविता का साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार और एफ्रो एशियाई सम्मेलन के कमल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।  बिडला फाउन्डेशन ने उनकी आत्मकथा के लिये उन्हें सरस्वती सम्मान दिया था। साथ ही बच्चन को भारत सरकार ने साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषणसे सम्मानित किया गया था।

By admin