हिसारः गुरू जंभेश्वर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हरियाणा दिवस को एक दिन पहले ही बड़े ही अलग अंदाज में मनाया। सबसे पहले विश्वविद्यालय के अध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने हवन यज्ञ कर हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना की। फिर मंच से हरियाणवी गानों पर छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रस्तुति भी दी। इस ख़ास मौके को हरियाणवी रागनियों और ख़ास बना दिया।

आयोजकों ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हरियाणा की संस्कृति को बढ़ावा देना है। साथ ही पूरे दिन अध्यापक और छात्रों ने हरियाणवी बोली में ही बातचीत की। इस अवसर पर छात्राओं ने माना कि आज के युवा हरियाणवी बोलने में झिझक महसूस करते हैं लकिन ऐसा नही होना चाहिए।

छात्रों नें हरियाणवी व्यंजनों यानि चूरमा, सरसों का साग, बाजरे की रोटी, गुड़, प्याज की चटनी और रबड़ी आदि व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी की ये कोशिश वाकई ही सराहनीय है और यूनिलर्सिटी के अधिकारियों ने इस बात का आश्वासन दिया है कि वो इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन हर साल करवायेंगे। ताकि आज के आधुनिकता के दौर में नई पीढ़ी अपनी हरियाणवी संस्कृति और हरियाणवी बोली से दूर ना हो पाये।

By admin