हरियाणा कांग्रेस के अध्यसक्ष अशोक तंवर का कहना है कि लोकसभा चुनाव में भितरघात करने वालों को बख्शास नहीं जाएगा। चंडीगढ़ में पत्रकारों से रूबरू हुए अशोक तंवर ने कहा कि लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद संगठन में बदलाव भी किया जाएगा। साथ ही तंवर ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस को सबसे ज्याादा सीटें मिलेंगी। कांग्रेस के कई नेताओं ने लोकसभा चुनाव के बाद भितरघात के आरोप लगाए हैं औऱ कहा कि इससे प्रदेस काग्रेस को नुकसान होगा। इन्ही शिकायतों पर अंबाला से कांग्रेस उम्मीदवार जयवीर बाल्मीकि,फरीदाबाद में अवतार सिंह भड़ाना औऱ अरविंद शर्मा ने भितरघात के आरोप लगाए थे।

By admin