हरियाणा के  नए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहली मीटिंग में  कहा है की हम सब का असली गोल जनहित होना चाहिए। मुख्यमंत्री  पद ग्रहण करने के बाद सचिवालय में पहली बार वरिष्ठ अधिकारीयों से अनौपचारिक मुलाकात कर रहे थे। इस मौके पर सभी  कैबिनेट और राज्यमंत्री भी उन के साथ थे ।

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खटटर पंचकूला में शपथ ग्रहण के बाद सचिवालय गए। यहां वे चौथी मंजिल पर स्थित  मुख्यमंत्री दफ्तर पहुंचे जहां मुख्य सचिव और मंत्री परिषद ने उनका स्वागत किया।  मुंह  मीठा करने के बाद  मुख्यमंत्री ने कमेटी रूम में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारिओं के साथ बैठक की। उन्होंने  सचिव और निदेशक स्तर के अधिकारियों से परिचय किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अधिकारीयों से कहा की प्रदेश को एक  अच्छी सरकार देने के लिए सभी को मिल कर काम करना होगा और हमारा एक मात्र गोल जनहित होना चाहिए।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सचिवालय पहुंचे मनोहर लाल खट्टर के साथ कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़, अनिल विज, राव नरबीर सिंह और कविता जैन मौजूद थीं। इनके अलावा प्रदेश के तीनों राज्यमंत्री विक्रम सिंह ठेकेदार, कृष्ण कुमार बेदी और कर्ण देव कंबोज भी मौजूद थे।

By admin