चंडीगढ़ः पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा फिर से कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। यहां पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा। कांग्रेस की तीन दिवसीय बैठक में आखरी दिन ये बड़ा घटनाक्रम हुआ।

एक बार फिर कांग्रेसी बने बत्रा ने दावा किया कि और भी नेता जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। अशोक तंवर ने बत्रा की हां में हां मिलाते हुए कहा कि इनेलो और बीजेपी के कई नेता जल्द बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।

आपको बता दें कि सुभाष बत्रा पहले कांग्रेस में ही थे। वो भजनलाल सरकार में मंत्री भी रहे। लेकिन जब भजनलाल ने हजकां बनाई तो सुभाष बत्रा भी हजकां में चले गये। लेकिन कुछ वक्त बाद बत्रा हजकां छोड़कर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। चुनावों के वक्त बत्रा ने कांग्रेस सरकार पर भेदभाव और भ्रष्टाचार के आरोप लगाने फिर हजकां का दामन थाम लिया। अब एक बार फिर बत्रा हजकां छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये हैं।

By admin