मेवात जिले के पुन्हाना के बूथ नंबर 71 पर इनेलो और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प मामला तूल पकड़ता जा रहा है… पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर आज पुन्हाना में कर्फ्यू लगा दिया है… लोगों को इसकी जानकारी लाऊडस्पीकरों के जरिये से दी जा रही है… और अगले आदेशों तक ये कर्फ्यू लगा रहेगा… वहीं पैरा-मिल्ट्री फोर्स और पुलिस के जवान कस्बा पुन्हाना में गस्त कर रहे हैं… गुडगांव पुलिस कमिश्नर आलोक मित्तल खुद सुरक्षा के इंतजाम देख रहे हैं। बीती रात मेवात के पुन्हाना हलके में वाजिद नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वाजिद की हत्या को मतदान के दिन हुई मारपीट से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By admin