भिवानी में रोहतक से गई बारात को बिना दुल्ह्न के वापस लौटना पड़ा। दरअसल शनिवार को जैन चौक पर रहने वाले रामफल के बेटी की शादी थी और रोहतक के रोहद सांपला गांव से बारात आई थी, लेकिन रविवार सुबह विदाई से पहले लड़का और लड़की पक्ष में विवाद हो गया जिसमें लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के दोस्त की पिटाई कर दी और लड़की को विदा करने से इंकार दिया। लड़की वालों ने वर पक्ष पर दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By admin