पंचकूला में बर्ड फ्लू का संदिग्ध मरीज मिला है जो की सकेतड़ी गांव की मानव कॉलोनी का रहने वाला है। जिसका ईलाज पंचकूला सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल में चल रहा है। मरीज को आइसोलेटिड वार्ड में रखा गया है। संदिग्ध मरीज के खून के सैंपल पीजीआई चंड़ीगढ में टेस्ट के लिए भेज दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये मरीज सुखना लेक पर बतख मारने वाली टीम का सदस्य था।

इस भर्ती हुए मरीज के बारे में पंचकूला के सीएमओ वी. के. बसंल का कहना है कि उसमें बर्ड फ्लू जैसे कोई लक्षण नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मरीज की हालत में फिलहाल सुधार हो रहा है औऱ करीब 10 दिन तक मरीज की देखरेख की जाएगी। कर्मचारी बत्तख मारने वाली टीम में शामिल थे औऱ सकेतड़ी के रहने वाले हैं।

दूसरी तरफ पिंजौर के लाहौल घाटी में दो दर्जन कौवों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। इन कौवों में बर्ड फ्लू से होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहालवन विभाग मरे हुए कौवों के सैंपल लैब टेस्ट के लिए भेज दिए हैं।

उधर, चंडीगढ़ प्रशासन ने बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए 50 मेडीकल टीमें बनाई हैं। ये टीम सुखना लेक के 3 किलोमीटर दायरे में डोर टू डोर जाकर जांच करेंगी। साथ ही बर्ड फ्लू के संदिग्ध मरीजों के इलाज की खातिर सेक्टर-16 के अस्पताल में आईसोलेटिड वार्ड बनाया गया है। बर्ड फ्लू पर चंडीगढ़ स्वास्थ्य महकमे और केंद्र से आई स्वास्थ्य टीम के बीच बैठक में ये तमाम फैसले लिए गये हैं।

By admin