चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पुलिस भर्ती में बड़े बदलाव किए हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस भर्ती में इंटरव्यू सिस्टम को ख़त्म किए जाने का फैसला लिया है। अब पुलिस में भर्तियां केवल मेरिट आधार पर होंगी।
सीएम ने ये फैसला गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बुलाई गlogo haryana-policeई बैठक में लिया। इस दौरान गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोशन लाल, पुलिस महानिदेशक एस.एन. वशिष्ठ औऱ कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
1
 मुख्यमंत्री ने कहा कि नौकरियां केवल मेरिट के आधार पर दी जानी चाहिएं और भ्रष्टाचार को जड़ मूल से ख़त्म किया जाए।  इसीलिए जरूरी है कि इंटरव्यू सिस्टम खत्म कर पुलिस में भर्तियां केवल मेरिट के आधार पर हों।
मुख्यमंत्री ने सांप्रदायिक  सद्भावना बनाए रखने और समाज के कमजोर वर्गों से संबंधित लोगों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष  बल दिए जाने की बात भी कही।

By admin