कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में चल रहे चार दिवसीय रत्नावली समारोह का वीरवार को बड़ी ही धूमधान से समापन हुआ। रत्नावली के आखिरी दिन कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। रामबिलास शर्मा का पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। रत्नावली के मंच से शर्मा ने भी केयू की खूब सराहना की और कुरुक्षेत्र को प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी बताया।

टीवी कलाकार मेघना मलिक भी रत्नावली में के आखिरी दिन खास तौर पर शिरकत करने पहुंची। अपने जाने-माने अंदाज में उन्होंने हरियाणवी में दर्शकों को अपने सीरियल का डॉयलाग सुनाया। साथ ही हरियाणा के कलाकारों को आगे बढ़ने के लिये भी प्रेरित किया।

रत्नावली के मंच पर जहां कलाकर अपनी प्रस्तुति में मस्त थे तो मंच से नीचे बैठे दर्शक भी झूमते दिखाई दिये।  इस बार रत्नावली में केयू टीचिंग डिपार्टमेंट को ओवर ऑल प्रतियोगिताओं में पहला स्थान मिला। जबकि डीएवी कॉलेज यमुनानगर को ओवर ऑल प्रतियोगिताओं में फर्स्ट रनर-अप ती ट्राफी दी गई। जिन्हें कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।

By admin