प्रियंका चोपड़ा भी दूसरे सेलेब्रिटीज की तरह अपने ब्यूटीफूल लुक को जॉम्बी में बदलना चाहती हैं। उन्होंने ट्वीट किया है कि “जब आपको कुछ भी महसूस नहीं होता तो जिंदगी बहुत आसान लगने लगती है। ऐसा ही जॉम्बी लैंड में होता है’, गौरतलब है कि जॉम्बी खुद को कुरूप और बेहद भद्दा दिखाने का एक फितूर है। इसकी शुरुआत वर्ष 1819 में ब्राजील से हुई थी। प्रियंका भी इस फितूर को महसूस करना चाहती हैं। प्रियंका ने अपनी फिल्म “बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचने से पहले अपनी तैयारियों के बारे में भी ट्वीट किया। उन्होंने हाल ही में सलमान की बहन अर्पिता को टि्वटर पर “मेरे यार की शादी है’ लिखकर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

By admin