कोसली-भाकली नामकरण विवाद को लेकर 5 मार्च को हुए खूनी संघर्ष में जहां कोसली गांव के महावीर सिंह की मौत हो गई। वहीं भाकली गांव की एक महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। जिसका आज भाकली गांव में अंतिम संस्कार कर किया गया। अंतिम संस्कार में आए लोगों ने सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी कोई नहीं सुन रहा है। महिला की मौत 5 मार्च को हुए पथराव से हुई है। वहीं कोसली गांव के लोगों ने महिला की मौत को प्राकृतिक बताया रहे है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर कुछ बोलने को तैयार नही है।

By admin