कुरुक्षेत्र की रहने वाली नौ साल की अनन्या अपनी आंखो पर पट्टी बांधकर सभी काम कर लेती है। इतना ही नही अनन्या आंखेबंद होने के बावजूद उसके हाथ में रखे किसी भी रंग को तुरंत पहचान लेती है। इसके अलावा अनन्या आखों पर पट्टी बंधे होने के बाद भी अख़बार पढ़ना, मोबाईल के मैसेज पढ़ना और साइकिल चलाने जैसे काम भी बखूबी और आसानी से कर लेती है।अनन्या को इसके लिए कई संस्थाएं भी सम्मानित भी कर चुकी हैं।

वहीं अनन्या के परिजनों का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उन्होंने बताया कि उनके घर बेटी होने पर ख़ुशी भी मनाई गई थी। इसलिए उनकी बेटी को उसके लक्ष्य तक पहुंचने में वो लोग हर संभावित मदद करेंगे।

फिलहाल अनन्या की आंखो पर पट्टी बांधने के बाद भी बखूबी काम करने को कुछ लोग चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ लोग इसपर विज्ञान के लिए शोध का विषय समझ रहे हैं। लेकिन वजह चाहे जो भी हो इतना तो है कि अनन्या के इस कारनामे से लोग हैरान तो जरुर हैं।

By admin